बागपत। जिले की 155 ग्राम पंचायतों में 44 से अधिक ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत अधिकारियों को साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट खर्च नहीं करना भारी पड़ गया। डीपीआरओ अरुण अत्री ने बजट खर्च नहीं करने पर उनका अगस्त माह का वेतन रोक दिया है।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए 15वां वित्त व पांचवां वित्त आयोग से साढ़े पांच करोड़ रुपये का बजट भेजा गया था। इस बजट से नाली, खडंजे, सीसी रोड व सफाई सहित आदि कार्य कराए जाते हैं। सचिवों ने यह बजट खर्च नहीं किया। बजट खर्च नहीं होने पर पंचायती राज विभाग की सीएम डैश बोर्ड पर रैंकिंग खराब हो गई और शासन से भी नाराजगी जताई गई। इसके बाद डीपीआरओ अरुण अत्री ने 155 पंचायतों में बजट खर्च नहीं करने पर 44 से अधिक सचिवों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। चेतावनी दी कि जब तक बजट खर्च नहीं होगा, तब तक उनका वेतन जारी नहीं किया जाएगा।