बागपत। पुलिस ने 71 लाख का गबन करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार दिसंबर 2021 को मेरठ के शास्त्रीनगर के सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी के ब्रांच मैनेजर राजकुमार ने कंपनी के दो कस्टोडियन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि एटीएम में रुपये डालने की जगह 71 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसके बाद 26 नवंबर 2021 को एटीएम का ऑडिट के लिए बागपत रूट के कस्टोडियन आकाश निवासी ग्राम नवादा व विपिन तोमर निवासी ग्राम फतेहपुर पुट्ठी को बुलवाया था, लेकिन दोनों नहीं आए। उसके बाद आरोपी आकाश ने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने रिमांड पर लेकर 5800 रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार दूसरा आरोपी विपिन तोमर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।