फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने का दिया मेडिकल, बीते दो माह, अभी तक नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी से ग्वालीखेड़ा तबादला करने पर प्रभारी चिकित्सक दो महीने बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। पीएचसी पर चिकित्सक के अभाव में फार्मासिस्ट ही मरीजों का इलाज कर रहा हैं। जिससे पीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पीएचसी पर जल्द चिकित्सक की तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो माह पूर्व धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित त्यागी का तबादला पीएचसी ग्वालीखेड़ा कर दिया था और ग्वालीखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. वरुण का तबादला धनौरा सिल्वरनगर कर दिया था। तबादला होने पर डॉ. अमित त्यागी एक माह के लिए मेडिकल पर चले गए थे और दो माह बीतने के बाद भी वह सीएचसी पर नहीं पहुंचे।
चिकित्सक ने न स्वास्थ्य विभाग को लिखित में कोई सूचना दी है। जिससे पीएचसी पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चिकित्सक की छुट्टी को लेकर कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। वह केवल व्हाट्सएप पर मेसेज भेज रहे हैं। उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

----
जल्द हो चिकित्सक की नियुक्ति
- पीएचसी पर दो माह से चिकित्सक के अभाव में अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जल्द ही चिकित्सक की नियुक्ति होनी चाहिए। - दीपक शर्मा, पूर्व प्रधान
- पिछले दो माह से अस्पताल में चिकित्सक नहीं आया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। - नवीन कुमार
- कई बार अस्पताल में चिकित्सक की नियुक्ति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - हर्ष कुमार
- चिकित्सक के अभाव में गांव के लोगों को उपचार के लिए धनौरा सिल्वरनगर या फिर कस्बा अमीनगर सराय जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिला व बच्चों को होती है। - महेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें