बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के नेतृत्व में देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे में बीजेपी की जीत पर खुशियां मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
अनिल तोमर कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से उपचुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए विपक्षी दलों का सुपड़ा साफ कर दिया है। जातिवाद, परिवारवाद, गुंडाराज व माफियावाद को तोड़कर जनता ने पीएम मोदी और सीएम योगी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रवाद और विकासवाद पर वोट दिया है। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, सनसपाल, ब्रजपाल, पारस जैन, ओमपाल, संगीत बाल्मीकि, राहुल तोमर, अंकित धामा, रोकी ठाकुर मौजूद रहे।