फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में अफसरों पर गिरी गाज, SDO और जेई निलंबित, फैक्ट्रियों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर हुई कार्रवाई

Thu, 12 Jan 2023 08:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

UP News : बागपत में दो अफसरों पर गाज गिर गई है। फैक्ट्रियों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर SDO और जेई को निलंबित किया गया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में खेकड़ा की चार फैक्ट्रियों में बिजली चोरी पकड़े जाने के मामले में गुरुवार को एसडीओ व जेई पर गाज गिर गई। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने एसडीओ व जेई को निलंबित कर दिया। इससे पहले लाईनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई थी।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम की मेरठ से आई टीम ने दो दिन पहले खेकड़ा की चार फैक्ट्रियों में 170 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी थी। जिसमें ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने सिरोही इंटरप्राइजेज, बालाजी प्लास्टिक, एसए इंटर प्राइजेज की दो फैक्ट्रियों में मीटर रीडिंग व मशीनों का लोड चैक किया था। बिजली चोरी के मामले में जेई ने फैक्टरी संचालक सतेंद्र सिरोही, राजेंद्र कुमार, राधेश्याम के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही ढाई करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था।

वहीं इस मामले में अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बिजली चोरी रोकने में लापरवाही उजागर होने पर एसडीओ संजय कुमार व जेई सतीश कुमार मौर्य को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें
विज्ञापन


पांचवी कंपनी का मीटर जांच के लिए उदयपुर भेजा
चार फैक्ट्रियों में बिजली चोरी पकड़ी जाने के बाद एक अन्य फैक्टरी में भी बिजली चोरी का मामला सामने आया। जिसमें ऊर्जा निगम की टीम ने फैक्टरी में लगा विद्युत मीटर जब्त कर लिया और जांच के लिए उदयपुर भेजा। अधिशासी अभियंता ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मीटर की जांच में बिजली चोरी किया जाना सामने आने पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें