फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई, आरोपी युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड के नजदीक शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ तीन-चार युवकों ने हाथापाई कर दी और घटना के बाद आरोपी युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सतेंंद्र शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग कर रहा था, तभी एक बुलेट बाइक पर तीन-चार युवक वहां से गुजरे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बुलेट दौड़ा दी। किसी तरह ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उन्हें 100 मीटर आगे लोगों की मदद से पकड़ लिया इससे आक्रोशित युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। इससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मारपीट के बाद आरोपी युवक पुलिसकर्मी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इस संबंध में घायल पुलिसकर्मी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं दिल्ली बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से मारपीट करने वाले युवक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें