फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कान्हड़ बिजलीघर पर पेड़ पर लटका मिला सेवानिवृत्त सैनिक का शव

विज्ञापन
कान्हड़ बिजली घर में सुरक्षा गार्ड सुधीर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद जानकारी लेते
विज्ञापन
बागपत, दोघट। कान्हड़ बिजली घर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले सेवानिवृत्त सैनिक का शव शुक्रवार शाम नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किरठल गांव के सेवानिवृत्त सैनिक सुधीर (42) फरवरी माह से कान्हड़ गांव के बिजलीघर पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। बताया कि शुक्रवार को सुधीर की ड्यूटी मुख्य द्वार पर सुबह नौ बजे से लगी थी। शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रेनिंग पर आए विद्युत कर्मी ने नीम के पेड़ पर सुधीर का शव लटका देखा। जिसके गले में केबल का फंदा लगा हुआ था। जिसका पता चलते ही दूसरे गेट पर तैनात गार्ड मुकेश वहां पहुंचा और पुलिस को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले भी बिजलीघर पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। सेवानिवृत्त सैनिक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी सोमपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा और उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें