बड़ौत। विवि से संबद्ध कॉलेजों में चल रहे दाखिलों को लेकर भागदौड़ अंतिम चरण में है। स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं दोनों में ही इस बार दाखिलों को लेकर छात्र कम रुचि ले रहे हैं। यहीं कारण है कि सीटें काफी संख्या में खाली चल रही हैं।
बता दें कि विवि द्वारा नौ अगस्त को स्नातक, पीजी (स्नातकोत्तर) कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन मेरिट जारी कर दी थी। दो दिन तक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी की गई। थोड़ी ही देर में एमए, एमएससी के विभिन्न विषयों में कार्यालयों में छात्रों की भीड़ लग गई थी। इसके बावजूद जिले के तीन डिग्री एवं करीब 10 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी स्नातक की 50 फीसदी सीटें खाली हैं। सबसे अधिक मारामारी कृषि व दुग्ध डेयरी विषयों में दाखिला लेने को है, जिस कारण सीटें कम पड़ती दिखाई दे रहीं हैं। विवि द्वारा प्रवेश की तिथि बढ़ाई जा सकती है।
वहीं जेवी कॉलेज में एमएससी (कृषि साइंस), एमएससी (कृषि एग्रोनोमी), एमएससी (स्टेटिक्स), एमएससी ( कृषि इको.), एमएससी (कैमिस्ट्री), एमएससी (फिजिक्स), एमएससी (कृषि एक्सटेंशन), एमएससी (कृषि बॉटनी), एमएससी (होट्रीकलचर), एमए (इकोनॉमिक्स) में बहुत कम एडमिशन हुए हैं।