फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट गाइड ने किया स्टेशन ड्रिल अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे कॉलेज में चल रहा था शिविर, मेधावियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत। दिगंबर जैन महाविद्यालय अध्यापक प्रशिक्षण विभाग में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह, ट्रेनर रामकृष्ण शर्मा व डॉ. महेश कुमार मुछाल ने किया। बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने तंबू निर्माण, पायनियरिंग प्रोजेक्ट गांठ, बंधन, नियम प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार का प्रदर्शन किया। रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि स्ट्रेचर में लाठी एवं चादर की मदद से स्ट्रेचर बेल्ट के द्वारा स्ट्रेचर एवं साइकिल स्ट्रेचर आदि को बनाकर स्टेशन ड्रिल का अभ्यास कराया। डॉ. महेश कुमार मुछाल ने सूर्य नमस्कार, पदमासन, वज्रासन, मयूरासन आदि का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बी एड विभाग के डॉक्टर हरेंद्र कुमार, महिमा चौधरी, प्रियांशु बेनीवाल, प्रदीप, आस्था, स्वाति, दिव्या जैन, विनोद, रवि कुमार, कपिल, रोहित, वैभव जैन आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें