फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन से मिलेगा छात्र-छात्राओं को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। शिक्षकों का कहना है कि परीक्षा पैटर्न में हुए परिवर्तन से छात्रों को लाभ मिलेगा। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन ने बताया कि नई परीक्षा प्रणाली एवं प्रश्न पत्र प्रारूप में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने सत्र 2020-21 के लिए 10 वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पैटर्न में व्यापक बदलाव किए हैं। इस बदलाव का लाभ छात्रों को मिलेगा। वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि अब छात्रों को रटने के स्थान पर समझ को बढ़ाना होगा क्योंकि अब हर विषय में एक नंबर वाले 25 फीसदी बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि कक्षा दस में पास होने के लिए हर विषय में प्रैक्टिकल और थ्योरी में मिलाकर 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। 12वीं में 70 अंक वाले विषय में 23 ओर 80 अंक वाले विषय में 26 अंक लाना अनिवार्य होगा। जौहर स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने पूर्णरूप से नई परीक्षा प्रणाली को छात्रों के लिए लाभकारी बतलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें