फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 12 मिमी बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत तो गांवों में बाधित रही बिजली

विज्ञापन
बारिश से खेकड़ा में फखरपुर रेलवे अंडरपास में हुआ जलभराव स्रोत संवाद
विज्ञापन
-फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश, अभी दो दिन होने की संभावना जताई जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां बुधवार को बारिश ने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। बारिश के कारण कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है और अभी दो दिन बारिश होने की संभावना है।
यहां पिछले कई दिन से उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था और मंगलवार रात कुछ देर तक बारिश होने पर लोगों को राहत मिली थी। लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया था। बुधवार सुबह को बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुककर होती रही। यहां 12 मिमी बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। इससे तापमान भी दो डिग्री तक की कमी आई। मौसम वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि बारिश अभी ओर होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ कमी आने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जलभराव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी
खेकड़ा। बारिश के बाद फखरपुर और बसी रेलवे अंडरपास में भी जलभराव हो गया। इससे फखरपुर, फिरोजपुर, नंगलाबडी, अहमदनगर, निरोजपुर एम्मा, बसी, सुन्हैडा आदि गांवो के लोगों को जलभराव के बीच से आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ों पर बारिश के कारण कीचड़ होने पर भी लोगों को परेशानी हुई।
जलभराव से बढ़ी परेशानी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में बुधवार को हुई बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया। कस्बे के आर्य समाज रोड, मंडी, मेरठ बागपत मार्ग पर दुकानों और घरों में पानी भर गया। पानी निकासी की व्यवस्था में होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कई गांवों में गुल हो गई बत्ती
बागपत/बड़ौत। बारिश के साथ ही कई जगह पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बड़ौत क्षेत्र के करीब 20 गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई तो बागपत के 30 गांवों में बिजली समस्या रही। हालांकि बुधवार शाम तक बिजली आपूर्ति सभी जगह शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बारिश से फसलों को फायदा
बागपत। इस समय गन्ना, चारा, सब्जी सभी फसलों में पानी की जरूरत है। इसलिए बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अंकित नेगी ने बताया कि इस बारिश से किसी भी फसल को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें