फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बच्चों को भूसे की तरह भरकर दौड़ रहे स्कूली वाहन

विज्ञापन
स्कूल वैन में बैठे बच्चे।
विज्ञापन
बड़ौत। स्कूली वाहन बच्चों को भूसे की तरह भरकर दौड़ रहे है। वाहनों की तेज गति से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दो दिन पूर्व तेजी गति से दौड़ रही एक स्कूल बस से ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई थी। गनीतम रही कि बस में सवार स्कूली बच्चों को कुछ नहीं हुआ। उधर, इसको लेकर अभिभावकों मेें रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर स्कूली वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इनकी ओर कोई ध्यान नहीं है। बड़ौत-कोताना मार्ग पर चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के सामने एक तेज गति से दौड़ रही स्कूल बस में ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की जान ले ली थी। वाहनों में बच्चों को भूंसे की तरह भर दिया जाता है। इसके बाद वह किसी तरह अपने घरों तक पहुंचते हैं।

-ये है इन वाहनों की हालत
वाहनों की न तो फिटनेस जांच की जाती है, न ही उनके कागजों को चेक किया जाता है। यही वजह है कि धड़ल्ले से अनफिट वाहनों का संचालन हो रहा है। इन वाहनों में विंडो ग्रिल, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
जल्द ही विभागीय अफसरों के साथ मिलकर वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर वाहन चालक और स्कूल संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
- सुभाष सिंह, एसडीएम बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें