फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्कूल के टॉपर्स को मिठाई खिला पुरस्कृत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 7
विज्ञापन


बिनौली। बुढेड़ा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित पुरस्कार वितरण में प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि कॉलेज का परीक्षाफल परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन




इंटरमीडिएट में खुशी 83 प्रतिशत व दसवीं में अंशिका ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर्स बने। इनके अलावा इंटर में कु. नेहा ने 80 प्रतिशत, कु. मानसी व शहजाद अली ने 73 प्रतिशत, दसवीं में उज्ज्वल राजपूत व जिशान ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह व शिक्षकों ने टॉपर्स छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अरुण कुमार, नेहा चौधरी, पिंकी चौधरी, प्रवीण आदि उपस्थित रहे। वहीं फतेहपुर पुट्ठी के राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि कक्षा दस के सभी पंजीकृत बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। इनमें कु. शिखा धीमान 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। इसके अलावा सुमित 81.33 प्रतिशत, सोनी ने 80.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ग्राम प्रधान मंजू तोमर, रूपन तोमर, रविंद्र सैनी, गीतांजलि, रुचि खारी ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें