पांची में जर्जर भवन व गंदगी में पढ़ रहे बच्चे, जान का खतरा की खबर से संबंधित फोटो। आंबेडकर भवन
बागपत। यहां बच्चों की शिक्षा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। कहीं गंदगी के बीच बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं तो किसी जगह भवन के निर्माण का इंतजार है। मीतली गांव में प्राथमिक विद्यालय के ध्वस्त होने के बाद आंबेडकर भवन में पांच कक्षाओं के बच्चों को तीन कमरों में पढ़ाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
पांची गांव का प्राथमिक विद्यालय जर्जर हो चुका है और प्लास्टर उतरकर बच्चों के ऊपर गिर रहा। विद्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और गंदगी के बीच शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खैला गांव के प्राथमिक विद्यालय में बारिश से दीवारों व छतों में नमी आ गई है और ऐसे में भवन गिरने का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
n उधार के तीन कमरों में चल रही पांच कक्षाएं : मीतली गांव में 25 साल पहले प्राथमिक विद्यालय बनाया गया था। विद्यालय जर्जर होने के कारण एक साल पहले ध्वस्त कर दिया गया और बच्चों को गांव के आंबेडकर भवन में पढ़ाने के लिए भेज दिया था। यहां तीन कमरों में पांच कक्षाएं चल रही हैं। विद्यालय में 127 बच्चे पंजीकृत हैं और पांच शिक्षक व एक शिक्षामित्र तैनात हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है और शिक्षा विभाग का भी इस तरफ ध्यान नहीं है। विद्यालय का निर्माण भी एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है।
पांची में जर्जर भवन व गंदगी में पढ़ रहे बच्चे, जान का खतरा की खबर से संबंधित फोटो। आंबेडकर भवन