बागपत। शासन ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को एक और मौका दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि शासन ने शैक्षिक सत्र 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11 व 12 और अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्रों को छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने के लिए तिथि बढ़ा दी है। छात्र-छात्राएं अब दस जनवरी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक डाटा के आधार पर बैंक, कोषागार के ई-पेमेंट के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।