फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अक्तूबर को लांच होगी कन्या सुमंगला योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
25 अक्तूबर को लांच होगी कन्या सुमंगला योजना
विज्ञापन

बागपत। कन्या सुमंगला योजना 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लांच करेंगे। कार्यक्रम का लखनऊ से सीधा प्रसारण होगा। योजना के लाभार्थी बेटियों को चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। योजना के तहत लड़कियों के आवेदन और पंजीकरण में जनपद टॉप-5 में है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत मुख्यमंत्री 25 अक्तूबर से करेंगे। बागपत कन्या सुमंगला योजना के तहत पूरे प्रदेश में बालिकाओं के आवेदन और पंजीकरण कराने में नंबर वन पर रहा। अभी भी टॉप-5 में बरकरार है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि योजना लांच होगी, जिसकी तैयारियां की जा रही है। जिले में करीब 6300 बालिकाओं के पंजीकरण किए जा चुके है, जबकि 4300 के करीब आवेदन हुए है। 4300 आवेदनों में से 1800 का सत्यापन होकर आवेदन को अपलोड कर दिया गया है। योजना के लांच होने पर लड़कियों को प्रमाणपत्र और चेक देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बुलाने के लिए लड़कियों को बुलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जिले में सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। रेडियो और टीवी तक पर कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही। उच्चाधिकारियों के जैसे भी आदेश मिलेंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें