फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में नगर के विकास के लिए 40 करोड के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। नगर पंचायत दोघट के सभागार में हुई बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नगर के विकास कार्यों के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। चेयरपर्सन बबीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में पांच प्रस्ताव पारित किए गए। जिनमें कस्बे में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंपों को ठीक कराने, सफाई व्यवस्था , मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के प्रस्ताव पास किए गए। कस्बे में सड़क निर्माण, मार्ग प्रकाश, पेयजल व अन्य जनहित के प्रस्तावित कार्यों पर 40 लाख रुपये के व्यय की स्वीकृति की गई। चेयरपर्सन बबीता चौधरी ने त्योहारों को देखते हुए नगर में सफाई, पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, दीपक सोलंकी व सभासद छरभरी उर्फ घरभरी, सुनीता देवी, रामकली, पूनम, इरफान, रतन सिंह, सजीव शर्मा, मुकालतली, सतीश पंवार, अमित पंवार, शाकिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें