फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यादेश के विरोध में बावली में सत्याग्रह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस से नोकझोंक, अध्यादेश वापस न लेने तक आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के सदस्यों ने अध्यादेश के विरोध में शनिवार को गांव बावली में हवन कर अनिश्चित कालीन सत्याग्रह शुरू किया। दूसरी तरफ बावली में किसानों के सत्याग्रह शुरू करने की सूचना पर गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों के साथ किसानों की नोकझोंक भी हुई। उन्होंने अध्यादेश वापस न लेने तक सत्याग्रह जारी रखने की चेतावनी दी।
सर्वप्रथम किसानों ने गांव बावली में आयोजित हवन में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद किसान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के तत्वावधान में शुरू हुए सत्याग्रह में शामिल हुए। इसमें मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक मनवीर तेवतिया रहे। मनवीर तेवतिया ने कहा भाजपा सरकार ने तीन अध्यादेश लाकर किसान विरोधी का काम किया है, इससे यूनियन बर्दास्त नहीं करेगी। वैसे ही किसान बकाया गन्ना भुगतान की मार झेल रहा है, ऊपर से विद्युत बिलों में बढ़ोत्तरी कर किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का काम किया है। अध्यादेश लाकर किसानों के खिलाफ सरकार कार्य कर रही है, इससे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान धरने और सत्याग्रह की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने बिना अनुमति सत्याग्रह न करने को कहा, इस पर लोगों का कहना था कि जब तक सरकार अध्यादेश को वापस नहीं लेगी, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। संचालन जिलाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने किया। इसमें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक मनवीर तेवतिया, धीर सिंह तोमर, चौधरी ब्रजपाल, आदित्य सोलंकी, वीरपाल, रणवीर बैंसला, महेंद्र सिंह त्यागी, जितेंद्र तोमर, ओमप्रकाश एडवोकेट, दीपक शर्मा, विक्रम सिंह आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें