फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सर्वोदय के निशानेबाजों ने मेरठ में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ में 28 अप्रैल से दो मई तक मेरठ में प्रथम इंडियन शूटिंग लीग का आयोजन किया गया था। इसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल के पांच निशानेबाजों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शनिवार को स्कूल के प्रबंधक ने निशानेबाजों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या अमित तेवतिया ने बताया कि मेरठ की वास शूटिंग रेंज में हुई प्रतियोगिता में लिटिल चैंप ग्रुप में वेदांश, वासु उज्जवल, आयुष त्यागी ने रजत पदक और व्यक्तिगत एअर राइफल में आरव सांगवान और रुही ने कांस्य पदक जीता।
शनिवार को स्कूल के प्रबंधक प्रमोद पंवार ने निशानेबाजों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर अवध कुमार, हरेंद्र पंवार, कोच परवेज खान, जितेंद्र मुदेल, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें