फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ व्यापारी के साथ लूट के बाद हत्या की निदां की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन में बैठक में मेरठ में बागपत के व्यापारी कुलभूषण जैन, प्रवीण जैन, लवी जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन के भांजे अमन जैन सराफ की लूट के बाद हत्या करने की निंदा की गई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे है। इससे व्यापारियों में भय बना हुआ है। सरकार से व्यापारियों को आत्मरक्षा के लिए लाइसेंस बनाने व पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बाजार में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। दो मिनट का मौन धारण की दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, महामंत्री संजय रुहेला, उदय चौहान, पंकज जैन, हीरा प्रजापति, कुलभूषण जैन, हिमांशु गुलयानी, शिवकुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, दीपक सिंधी, हरपाल टोक, लवी जैन, संजय चावला, विनोद गुप्ता, मनीष जैन, हाजी शाहनवाज, अजहर खान, रसीद खान, विनोद गुप्ता, पंकज जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें