फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। सिरसलगढ़ दरकावदा गांव की प्रधान के पति के साथ गाली गलौज कर रंगदारी मांगने के मामले में बिनौली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिय है। बता दें कि दो अगस्त को सिरसलगढ़ गांव के एक युवक ने प्रधान कृष्णा देवी के पति अनिल कुमार को कॉल कर गाली गलौज करते हुये 20 हजार रुपये की मांग की थी। उनकी पत्नी के लिए जाति सूचक शब्द भी कहे थे। 10 अगस्त को आरोपी ने अपने साथियों के साथ रास्ते में उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी भी दी थी। अनिल के मुताबिक पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने 31 अगस्त को न्यायालय बागपत में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर बिनौली पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र धन्नू निवासी सिरसलगढ और अन्य दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें