फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बड़ौत। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर नेहरू रोड में जैन मिलन चेतना की वीरांगनाओं ने भगवान पार्श्वनाथ का 2900वां जन्म व तप कल्याणक धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

सबसे पहले वीरांगनाओं ने 108 दीपकों से श्री पार्श्वनाथ भगवान की महाआरती की। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ भगवान का जन्मकल्याणक धूमधाम से मनाया गया। जैन मिलन महिला की वीरांगनाओं ने डांडिया पर नृत्य किया और भगवान की भक्ति में लीन हो गईं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी पूनम जैन ने कहा कि जो भी सच्चे मन से प्रभु की भक्ति में लीन हो जाता है, उसकी झोली हमेशा खुशियों से भरी रहती है। कार्यक्रम के अंत में वीरांगनाओं ने प्रभु का पालना झुलाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन जैन, पूजा जैन, मधु जैन, पूनम जैन, अनिता जैन, रजनी जैन, संध्या जैन, राशि जैन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें