बागपत। स्वास्थ विभाग की टीम ने मंगलवार को कोरोना वायरस की जांच के लिए 29 जमातियों के सैंपल लिए। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डाक्टर भुजवीर के निर्देशन में डाक्टर दिग्विजय सिंह, उस्मान अली, सरफराज खान, चंद्रशेखर ने बालैनी के श्री कृष्णा कालेज में 25 जमातियों व चार अन्य लोगों के सैंपल लिए। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को 29 सैंपल लिए गए है।
जिले भर में चला चेकिंग अभियान
फोटो संख्या- 17
बागपत। कोरोना वायरस के पीड़ित के भागने पर मंगलवार को जिले भर में चेकिंग की गई। जिले के सीमाओं के अलावा जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग की। मंगलवार को खेकड़ा सीएचसी से कोरोना वायरस पीड़ित खिड़की से कूदकर भाग गया था। पीड़ित की तलाश के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया। हिंडन नदी पुल, पिलाना भट्ठा, टटीरी चौकी, निवाड़ा चैक पोस्ट, डूंडाहेडा चैकपोस्ट व ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सीओ ओमपाल सिंह ने वाहनों की चेकिंग की। पेरिफेरल बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।