बागपत। ग्लैंडर्स और फारसी रोग के शक में सांकरौद गांव के घोड़े के खून का दोबारा सैंपल लेकर पशुपालन विभाग ने जांच के लिए हिसार लैब भेजा। साथ ही पशुपालक को जांच रिपोर्ट आने तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
पशुपालन विभाग ने जनवरी माह में ग्लैंडर्स और फारसी बीमारी की जांच के लिए घोड़ों के खून का सैंपल लेकर जांच कराई थी। जिसमें खेकड़ा ब्लाक के सांकरौद गांव के पशुपालक के घोड़े के सैंपल की रिपोर्ट में ग्लैंडर्स फारसी के लक्षण मिले थे। जिसका दोबारा सैंपल लेकर जांच कराने के आदेश दिए गए थे।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा ने बताया कि घोड़ा देखने में पूरी तरह स्वच्छ नजर आ रहा है। फिर भी ग्लैंडर्स फारसी के लक्षण मिलने के कारण दूसरी बार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।