चांदीनगर। चांदीनगर थाना के एसएसआई के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने को सैनिटाइज कर थाने के सामने बैरिकेडिंग लगा दी है। टीम ने थानाध्यक्ष सहित 20 पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सावधानी बरती जा रही है। सोमवार को थाने के गेट के बाहर लोगों की सुनवाई की।
चांदीनगर थाने में तैनात एसएसआई में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। एसएसआई में कोरोना की पुष्टि होने पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर थाने के रास्तों को सील कर दिया। टीम ने थाने पर मौजूद 20 पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। थाना प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने को सैनिटाइज कर पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए और थाने में आवागमन रोक दिया। सोमवार को लोगों की सुनवाई गेट के बाहर की गई। आमजन की सुविधा के लिए यह किया गया है।