फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 1.10 लाख किसानों के खाते में आज आएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री शनिवार को वाराणसी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे।
विज्ञापन

जिले के एक लाख 10 हजार 790 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की बीसवीं किस्त वितरित की जाएगी। जिले में 22 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि किसानों के बैंक खातो में शुक्रवार को आएगी।
इस अवसर का सजीव प्रसारण https://pmindiawebcast-nic-in लिंक पर उपलब्ध रहेगा। जिले में भी किसानों के लिए सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है।
शामली जिले में यह कार्यक्रम विकास भवन सभागार, कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर, सभी विकास खंड परिसर, ग्राम पंचायतों, मंडी समितियों, सहकारी समितियों और गन्ना समितियों पर आयोजित होगा। उप कृषि निदेशक ने जिले के सम्मानित कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जा रही पीएम किसान की 20वीं किस्त के इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें