बड़ौत। दोघट कस्बे में शुक्रवार को दंगल का आयोजन कराया गया। इसमें मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ समेत अन्य शहरों के पहलवानों ने पहुंचकर दांवपेंच दिखाए। समर सैडबर ने अमन छपरौली को हराकर जीत दर्ज की।
दंगल का शुभारंभ रालोद नेता अश्वनी तोमर ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती हर्षित हेवा व आर्यन रठोड़ा के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती समर सैडबर ने अमन छपरौली को हराकर जीत दर्ज की।
तीसरी कुश्ती नमन दाहा व तेजस शोरम के बीच बराबरी पर छूटी। इसके अलावा मोनू व राहुल और राजन व शिवम के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं विजेता पहलवानों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माठू पहलवान, संदीप, अवि प्रधान, विनोद, रमेश प्रधान, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे।