फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र वंदना चौक पर फायरिंग के मामले में सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर फायरिंग के दौरान वृद्ध के घायल होने के मामले में एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मेवला गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एसएस सिरोही ने बताया कि बीती 24 मई को राष्ट्र वंदना चौक पर ढिकौली गांव निवासी समय सिंह केले खरीद रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग कर वृद्ध को घायल कर दिया था। उसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां उसकी हालत में सुधार है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस बिजेंद्र उर्फ विजन को पहले ही जेल भेज चुकी है। शनिवार को मेवला जवाहरनगर गांव से शराब के सेल्समैन अमित पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया है।
दो पक्षों में संघर्ष तीन घायल
बागपत। नौरोजपुर गांव में शनिवार को रंजिशन दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ओर से महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौरोजपुर गांव निवासी आशु ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे दूसरे पक्ष के तीन-चार लोगों ने रंजिशन लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नूर मोहम्मद ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव के ही एक दबंग युवक के साथ दो तीन लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें उनकी पत्नी अफसाना भी घायल हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष से देर रात मेडिकल कराकर घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बयान लेने तिहाड़ जेल जाएगी पुलिस
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि दिल्ली के युवक जैनुल आबेद्दीन की हत्या के मामले में आरोपी अमित ठाकुर का कोर्ट में बी-वारंट स्वीकृत हुआ है। बताया कि पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में आरोपी अमित ठाकुर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जैनुल आबेद्दीन की हत्या की थी। पुलिस बी-वारंट स्वीकृत होने पर टीम उसके बयान लेने तिहाड़ जेल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें