जिसके बाद जनपद बागपत में अप्रैल माह में अलग-अलग गांवों में तकरीबन 100 से अधिक बीसी सखी ने कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को बैंक खाते से पैसा निकालने से लेकर पैसा जमा करना, खाता खोलना, बीमा करना, बिजली सहित अन्य बिल जमा करना आदि सेवाएं के लिए जागरूक किया था। ताकि इन सेवाओं के लिए गांव वालों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन 100 में से 50 से अधिक बीसी सखी को कार्यक्रम के बाद भी पूरी धनराशि नहीं दी गई।
बूढ़पुर गांव निवासी बीसी सखी सीमा सहित अन्य बीसी सखी ने लखनऊ साक्ष्य सहित शिकायत कर विभागीय अधिकारियों और पदाधिकारियों पर 16300 रुपये की धनराशि के बजाए मात्र 3500 से 6000 रुपये देकर लाखों रुपये के गबन होने का खुलासा करने का दावा किया है। शिकायत में विभागीय अधिकारियों पर बीसी सखी के फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द, ब्राह्मण या जाट को पार्टी दे सकती है जिम्मेदारी, नेता लगा रहे दौड़
यह शिकायत लखनऊ तक शिकायत पहुंची तो लखनऊ से उपायुक्त स्वत
रोजगार एनआरएलएम बागपत ब्रजभूषण को शिकायत की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद उपायुक्त स्वत: रोजगार एनआरएलएम ब्रजभूषण ने शिकायत की जांच बैठा दी। जांच के लिए जिला मिशन प्रबंधक रोहन और शाह फैसल अंसारी को जांच सौंपी है।
बीसी सखी ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए कराएं गए कार्यक्रम में पूरी धनराशि न मिलने की शिकायत लखनऊ और डीएम को की है। उपायुक्त स्वत रोजगार एनआरएलएम ने जांच बैठा दी है, पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। - रोहन जिला मिशन प्रबंधक बागपत