फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब सिंह बोले, ऑडियो टेप फर्जी

Thu, 16 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पशुधन विभाग के सलाहकार और पूर्व विधायक साहब सिंह और सपा नेता डॉ. शकील के बीच फोन टेप का मुद्दा दूसरे दिन भी गरमाता रहा। साहब सिंह ने टेप को फर्जी करार दिया और बोले डॉ. शकील की जांच होनी चाहिए। उधर, डॉ . शकील अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की  मांग की। ढाई माह पहले की टेप वायरल हो जाने के बाद बुधवार को यह मसला रह-रहकर गूंजता रहा।
विज्ञापन


पक्ष और विपक्ष में नेताओं ने बयान जारी किए। पशुधन विभाग के सलाहकार साहब सिंह और डॉ. शकील अहमद की कई चैनलों पर सीधी बहस भी हुई। अमर उजाला से बातचीत में साहब सिंह ने कहा  टेप फर्जी है, इसमें उनकी आवाज नहीं है। यदि टेप सच थी तो इसे ढाई माह पहले क्यों बाहर नहीं निकाला गया। शकील पर आरोप लगाया कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से पार्टी बदल लेते हैं, सपा में उनका कोई वजूद नहीं है।

पार्टी में एंट्री देते वक्त उन्हें डॉ. शकील की असलियत की जानकारी नहीं थी। उधर, डॉ. शकील ने कहा वह सुरक्षा के लिए छह जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरकारी खर्च पर गनर उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। पांच जून को उन्होंने डीएम और एसपी को भी गनर के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। टेप वायरल होने के बाद अब उन्हें सुरक्षा चाहिए। शकील ने कहा वह दो दिन पहले ही सुरक्षा के लिए पत्र प्रेषित कर चुके हैं।
विज्ञापन


शकील की बर्खास्त करने की मांग ः चांदीनगर। सिंगोली तगा गांव में बुधवार को पूर्व विधान सभा अध्यक्ष के आवास पर सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें डॉक्टर शकील अहमद को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस संबंध में बृहस्पतिवार को डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सतीश त्यागी ने कहा चौधरी साहब सिंह ने हमेशा गरीबों की सेवा की है। बैठक की अध्यक्षता जगमाल यादव ने की। संचालन बाबूराम त्यागी ने किया। इसमें आदित्य त्यागी, अनिल, सोमपाल, राकेश यादव, अफजल, राजेंद्र, मुकेश, सत्यप्रकाश, कुलदीप, जमीलूद्दीन, रईसुद्दीन, पुरुषोत्तम त्यागी मौजूद रहे। 

साहब सिंह के समर्थन में उतरें लोग
 बड़ौत। बड़का रोड पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में डॉ. शकील द्वारा चौधरी साहब सिंह के खिलाफ कि गई अभद्र टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष लालू मलिक ने कहा कि चौधरी साहब सिंह आम जनता के प्रिय एवं ईमानदार छवि के नेता है। उन पर की गई अभद्र टिप्पणी जिसे कोई भी सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

डॉ. शकील द्वारा झूठे बयान देकर पार्टी की छवि खराब करने का काम किया है। उनके खिलाफ कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में कासिम चौधरी, प्रमोद विश्वकर्मा, इलियास, पूर्व सभासद ओमप्रकाश आदि ने भी विचार रखे। बैठक में हारूण मलिक, अकबर, शहजाद मलिक, आबिद अब्बासी, नवाब कुरैशी, हुकमदीन, बाबू, सलीम, शाजिद, निजामूदीन, शरद जैन, जमशेद अली, वाजिद आदि उपस्थित रहे।

कपड़ों की तरह पार्टी बदलते हैं शकील अहमद
बागपत। नामित सभासद शफीक सलमानी ने कहा डॉ. शकील अहमद सपा को बदनाम कर रहे हैं। वह जरूरत के हिसाब से पार्टी बदलते हैं। सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कपड़ों की तरह शकील पार्टी बदलते हैं। उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज है। इसकी जांच होनी चाहिए। सलमानी ने कहा डॉ. शकील की जांच कर जेल भेजा जाना चाहिए। उनके साथ दिनेश प्रधान, राजीव प्रधान, राकेश चौहान, डब्बू चौहान, बिल्लू शर्मा, हनी, कृष्णपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें