फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने लगाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडौत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को किशोर छात्रों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। स्कूल की निदेशिका शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने छात्रों का टीकाकरण के दौरान उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान टीकाकरण के लाभ भी बताए। टीका लगवाने के बाद छात्र काफी खुश नजर आए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को धन्यवाद भी दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण को रफ्तार दे रही हैं। यहां 27 स्कूल-कॉलेजों में टीकाकरण के लिए विशेष कैंप लगाए गए। यहां लगभग 2500 विद्यार्थियों का टीकाकरण हुआ है। स्कूल-कॉलेजों में चल रहे विशेष कैंप के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल, शहीद मनवीर सिंह पब्लिक स्कूल तथा जनता इंटर कॉलेज लूंब में शिविर लगाकर टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अन्य लोगों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कैंप में डॉ. दिनेश, प्रमोद पंवार, अवध कुमार, हरेंद्र सिंह, प्रमोद धामा, पूजा वर्मा, मनीषा शर्मा, रीना, अदित सैनी, विष्णु शर्मा मौजूद रहे। उधर, शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 104 किशोरों का टीकाकरण हुआ। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार, कुलदीप, रश्मि, अतुल, नीतू कोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें