फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
ढिकौली-पिलाना मार्ग पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई बाइक व कार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-पिलाना मार्ग पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पिलाना सीएचसी से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

ढिकौली गांव निवासी चिंटू (22) पुत्र रतनवीर और श्रवण पुत्र सुरेंद्र बाइक पर सवार होकर पिलाना से ढिकौली जा रहे थे। चांदीनगर से पिलाना की तरफ जा रही कार ने मंदिर के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पिलाना सीएचसी भर्ती कराया। युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने दोनों युवकों को गंभीर हालत मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में दो युवकों की मौत से मातम पसर गया। उनके घरों पर शोक संवेदना देने वालों की भीड़ लग गई। परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि कार चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार को कब्जे में ले लिया गया है। बताया गया है कि बाइक चिंटू चला रहा था। उसके पास हेलमेट था। पीछे बैठे सुरेंद्र के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें