फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कुश्ती में सचिन और शुभम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-निवाड़ा गांव में हुई विकास खंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निवाड़ा गांव में आयोजित विकास खंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 75 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन शर्मा और 65 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

निवाड़ा गांव में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द ग्रेट भगत सिंह युवक मंगल दल की तरफ से विकास खंड स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सोनू ने किया। इस मौके पर युवाओं को नशा छोड़ने और खेलकूद में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई गई। कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में 30 किग्रा भार में रजापुर गांव के लक्की ने प्रथम, 36 किग्रा में निवाडा के विनीत, 41 किग्रा में जीशान ने जीत दर्ज की। अंडर 17 में 53 किग्रा में मोहम्मद शारिक, 60 किग्रा भार वर्ग में कलक्ट्रेट के शिवम कुमार, 65 किग्रा में नौरोजपुर के शुभम और 75 किग्रा भार में सचिन शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर युवक मंगल दल अध्यक्ष ईनाम उल हसन ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर राकिब, प्रतीक गोस्वामी, मोनू कुमार, समीर मलिक, नीरज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें