भव्य झांकियों के साथ साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली
बड़ौत। रामबाग स्थित सांई बाबा मंदिर से श्री र्साइं धाम समिति की ओर से सांई बाबा की विशाल पालकी यात्रा निकाली गई। यह नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई मंदिर पर समाप्त हुई। वहां भंडारें का आयोजन किया गया।
साईं बाबा पालकी शोभायात्रा का उद्घाटन चेयरमैन अर्जुन ढ़ाका ने किया। यह शेाभायात्रा रेलवे रोड़, कैनाल रोड, गांधी रोड़, अतिथि भवन, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, भगवान महावीर मार्ग होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंड धार्मिक धूने बजाते चल रहे थे और आगे आतिशबाजी छोड़ी जा रही थी। पालकी यात्रा में राधा-कृष्ण नृत्य करते हुए बाबा की झांकी और पीछे पालकी में बाबा की प्रतिमा विराजमान थी। श्रद्धालु यह पालकी लेकर चल रहे थे और काफी संख्या में भजन गाते चल रहे थे। इस आयोजन को सफल बनाने में अश्वनी ढाका, जितेंद्र तोमर, रविकांत चौधरी, वीरेन्द्र, शिमला, बंटी ढ़ाका, विमला देवी, जितेंद्र, रेखा, विरेंद्र, अरविंद, हरेंद्र व अन्य का सहयोग रहा। बाद मेें भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भोग लगाया।