सांसद ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण
बागपत। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कंडेरा गांव में कृष्णा नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणदायी संस्था के इंजीनियरों से गुणवत्तापूर्ण और समय से निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के 22 गांवों के ग्रामीणों का लाभ पहुंचेगा। पुल का 661.18 लाख की लागत से निर्माण किया जा रहा है। काफी कार्य पूरा हो गया है।