फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत, आरोपी बाईक चालक के खिलाफ कोतवाली मे मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। छह दिन पहले हादसे में घायल हुई महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गत 28 अक्तूबर को गांव रटौल के बाजार में खरीदारी करने आई महिला महिला सुदेश पत्नी स्वर्गीय जबर सिंह निवासी विनयपुर को बंथला मार्ग पर तेज गति के साथ आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को मृतका महिला के पुत्र दीपक ने शनिवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें