बागपत। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज शर्मा ने कहा रूठे कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाया जाएगा।। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी मिली है, उसे निभाया जाएगा।
शहर के पक्का घाट स्थित परशुराम भवन में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीरज शर्मा का सम्मान समारोह आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नीरज शर्मा ने कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाया जाएगा। आने वाले चुनाव के लिए मेहनत की जाएगी। पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना ने कार्यकर्ता मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
इसमें मान सिंह बली, वीरेंद्र दीक्षित, डॉक्टर आत्माराम तोमर भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता महेंद्र सिंह और संचालन कुंवर अशोक चौहान और अरूण कौशिक ने संयुक्त रूप से किया। इसमें डॉ. कुलप्रकाश, मंडल नरेश वर्मा, सुधीर कुशवाहा, दौलतराम, विकास शर्मा, अजय शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सोनू नागर, प्रकाश मलिक, सुधीर मान, जसवीर सोलंकी, अनिल चौहान, अनुज धामा, रजनीकांत गुप्ता, राजेश चौहान, विवेक तंवर, भूपेंद्र शर्मा, निशांत शर्मा, संजय, सुरेंद्र पंवार, सुदेश चौहान, सचिन शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, सीडी शर्मा, केपी, सरिता चौधरी रहे। संघ के कार्यकर्ता ओमबीर सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। इसमें मान सिंह बली, वरूण कौशिक, डॉ. कुलप्रकाश, वीरेंद्र दीक्षित, नीरज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।