बागपत। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिले भर में मिठाई और खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामारी अभियान चलाया। खेकड़ा में दुकान पर बिना मार्का के रस्क बेचे जा रहे थे। टीम ने दुकान संचालक को नोटिस जारी कर रस्क की बिक्री पर रोक लगा दी है। टीम ने खाद्य पदार्थों के 18 नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
सहायक खाद्य आयुक्त मानवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बागपत में भगवान जी स्वीटस से बेसन, भगत जी स्वीटस से चना लड्डू, बीके स्वीट्स से लड्डू, प्रतीक मिनी मार्ट चमरावल मार्ग से आटा और नमकीन, दिल्ली रोड स्थित रॉयल होटल से बटर, अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रवीण गोयल की दुकान से नमकीन, रितिक स्वीट्स काठा से कलाकंद, नीलम स्वीटस से बर्फी, बड़ौत में रुद्रा ट्रेडर्स से आटा, संजय जैन की दुकान से दाल चीनी, नरेश चंद की दुकान से दालचीनी, वर्धमान इंटरप्राइजेज से आटा, सुपर आटा चक्की से आटा और खेकड़ा में अग्रवाल स्वीट्स और कृष्णा ट्रेडर्स से नमकीन व पवन कन्फेक्सनरी से बटर व रस्क का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। दुकान पर बिना मार्का का रस्क बेचने पर दुकानदार को नोटिस जारी कर रस्क की बिक्री पर रोक लगा दी है। नमूनों की रिपोर्ट आने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
-