फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर गलत बिल भेजने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप

Tue, 01 Oct 2024 04:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कंडेरा गांव में पंचायत घर पर सोमवार का लाइनमैन और मीटर रीडरों के खिलाफ बैठक हुई। उन्होंने ऊर्जा निगम पर गलत बिल भेजने, उपभोक्ताओं से अभद्रता करने व समय से बिल नहीं भेजने पर विरोध जताया। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बैठक में समाजसेवी कपिल देव ने कहा कि गांव में पिछले कुछ माह से घरों में लगे मीटर से उपभोक्ताओं को दो माह से बिल तक नहीं दिए गए। इससे उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने से बिल बढ़कर आ रहा हैं। आरोप लगाया कि मीटर रीडर गलत बिल भेजते है और बिजलीघर पर शिकायत करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। लोगों को मुकदमा कराने की धमकी दी जाती है। उन्होंने समस्या का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जितेंद्र, संदीप, अंकित, रामपाल, रमेश, सतेंद्र, जयकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं अवर अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें