फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड में ग्रामीण की हत्या

Wed, 13 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रंछाड़ गांव में व्यक्ति की हत्या के बाद जानकारी लेते सीओ बागपत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के रंछाड़ गांव के जंगल में ढिंढावली गांव के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी उसका शव कृष्णा नदी में फेंक कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव के लोगों ने बिनौली पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव कृष्णा नदी में पड़ा है। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और थाना प्रभारी बिनौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकाला। उसकी छाती में एक गोली लगी थी। इसी दौरान ढिंढावली गांव से पिंटू, यशपाल और रामपाल आदि वहां पहुंचे और उसकी शनाख्त विनोद (40) पुत्र स्व. इंद्र निवासी ढिंढावली मुजफ्फरनगर जनपद के रूप में की।
    उसके चचेरे भाइयों ने बताया वह 27 मार्च को बड़ौत आया था। वहां से उसके बड़े भाई का साला संजीव निवासी रंछाड़ उसे अपने साथ ले आया था और तभी से ही यह लापता चल रहा था। इसकी तितावी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। उन्होंने हत्या का शक नरेश के साले पर जताया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

  कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी, गंभीर
छपरौली। क्षेत्र के तुगाना गांव में एक युवक को मामूली कहासुनी होने पर दो लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक 19 वर्षीय युवक के  साथ गांव के ही दो लोगों से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों में से एक व्यक्ति ने तमंचा से युवक पर गोली चला दी, इससे वह घायल हो गया। युवक के परिजनों ने मामले की सूचना थाने में दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ छपरौली विजय सिंह ने बताया ऐसे  मामले की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें