फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरे बाजार में बाइक से स्टंट कर रहे युवकों का उत्पात

विज्ञापन
बागपत के बड़ाबाजार में बाइक पर चढ़ता युवक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- परीक्षा देकर लौट रही पांच छात्राओं को मारी टक्कर, कई को लगी गंभीर चोटें, काफी देर तक रोती बिलखती रही
विज्ञापन

- आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो परिजनों संग छात्राएं थाने में पहुंची, यहां भी खुद ही डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ा बाजार गेट के पास बाइकों पर स्टंट कर रहे युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। परीक्षा देकर लौट रही पांच छात्राओं को टक्कर मारकर घायल किया। आधे घंटे तक पुलिस का इंतजार करके परिजन ही खुद ही उन्हें कोतवाली लेकर पहुंच गए। पुलिस ने खुद ही घायल छात्राओं को डाक्टरी कराने के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बाइक सवारों का पता लगाकर कार्रवाई करने की बात कही है।
सिसाना गांव की राधिका, निरंगणा सहित पांच छात्राएं दसवीं का पेपर देकर मंगलवार दोपहर को घर लौट रही थी। वह बड़ा बाजार में गेट के पास एक बुलेट पर सवार तीन युवक स्टंट कर रहे थे। इनके अलावा भी कई अन्य बाइकों पर इस तरह की तीन-तीन युवक सवार होकर जा रहे थे। बुलेट बाइक सवार युवकों ने छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे छात्राएं सड़क पर गिर गई। आसपास की दुकानों से लोग दौड़े तो युवक तुरंत ही बाइक लेकर भाग गए। दुकानदारों ने छात्राओं को साइड में बैठाकर पुलिस को सूचना दी। मगर, करीब आधा घंटा तक पुलिस नहीं पहुंची। चोटिल छात्राएं रोती रही। तब तक दो छात्राओं के परिजन वहां पहुंच गए और वह उन्हें ई-रिक्शा में लेकर कोतवाली पहुंचे। तीन छात्राएं वहां से चली गई। छात्रा राधिका व निरंगणा ने कोतवाली में पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में जाकर डाक्टरी के लिए कह दिया। उन्होंने किसी पुलिस कर्मी को साथ भेजने के लिए कहा। मगर, उनके साथ किसी को नहीं भेजा गया। छात्राओं को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे और उनका उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि छात्राओं को टक्कर मारने वाली बुलेट बाइक का नंबर पुलिस को दिया गया है, जिसके आधार पर युवकों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित
बाजार और स्कूल-कालेजों के पास एंटी रोमियो स्क्वाड टीम की ड्यूटी लगाने का दावा अधिकारी करते है, लेकिन वह भी केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित है। वह फोटो खिंचवाकर एसपी को दिखाने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप में डाल देती है। स्कूल-कालेजों के पास घूमने व बाइकों को दौड़ाने वालों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

छात्राओं को टक्कर मारने का मामला जानकारी में आया है। पुलिस उनके साथ नहीं गई तो यह गलत बात है। पुलिस को स्कूल व कालेजों के पास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। छात्राओं को टक्कर मारने वालों का पता लगाकर पकड़ा जाएगा। अनुज मिश्रा, सीओ बागपत

बाइक की टक्कर लगने से दर्द से तड़पती रही छात्रा,नही पकड़ में आए सिरफिरे युवक:बागपत के श्री यमुना इ?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें