फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में बावली चुंगी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के लिए 4.94 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बस अड्डे के जीर्णोद्धार से यात्रियों को मिलेगा फायदा, एक करोड़ की पहली किस्त जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बड़ौत में बावली चुंगी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार कराने के लिए शासन से चार करोड़ 94 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं। अब जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा और जीर्णोद्धार होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। कार्य शुरू करने के लिए करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
बड़ौत में बावली रोड पर रोडवेस का बस स्टैंड है, लेकिन अधिकतर बसें दिल्ली रोड पर खड़ी होती हैं। बसों को सड़क पर खड़ी करके यात्रियों को बैठाया जाता है। बावली चुंगी बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है और बस स्टैंड का जीर्णोद्धार करने के लिए काफी दिनों से मांग चलती आ रही थी। छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार भी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार की मांग कर चुके थे और इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर समस्या रखी थी। विधायक के प्रयास के बाद शासन ने बावली चुंगी बस स्टैंड का जीर्णोद्धार करने के लिए चार करोड़ 94 लाख रुपये मंजूर कर दिए हैं और जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि कार्य करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है और अब जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि जीर्णोद्धार होने से यात्रियों काफी फायदा मिलेगा।
ये कराए जाएंगे कार्य
बावली चुंगी बस स्टैंड पर कर्मियों के बैठने के लिए दो कमरे बनाए जाएंगे और यात्रियों के बैठने के लिए एक टीनशेड का निर्माण होगा, ताकि यात्रियों को बारिश व धूप से बचाया जा सकें। वहां स्ट्रीट लाइट, मिट्टी भराव कार्य, सीसी रोड का निर्माण होगा। इसके अलावा यात्रियों के लिए महिला व पुरुष शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की जाएगी और पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन माह में करना होगा कार्य
बड़ौत में बावली चुंगी बस स्टैंड निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था को तीन माह में पूरा करना होगा। यदि तीन माह में कार्य पूरा नहीं किया गया तो संस्था पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें