फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता का थैला काटकर 1.70 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिंघावली अहीर थाने के सामने बेंक्वेट हॉल में आई बारात में दूल्हे के पिता का बैग काटकर 1.70 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नोएडा के हैबतपुर गांव से 24 नवंबर को सिंघावली अहीर थाने के सामने बेंक्वेट हॉल में बरात आई थी। 24 नवंबर की रात करीब 11 बजे चढ़त का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें दूल्हे के पिता महेश गिरी के हाथ में रुपयों से भरा बैग था। महेश गिरी ने बताया कि चढ़त में जब बेंक्वेट हॉल के सामने पहुंचे और स्वागत के लिए बैग से रुपये निकालने लगे लेकिन बैग खाली निकला। उसे नीचे से काटकर 1.70 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। इस मामले में महेश गिरी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें