बिनौली। बरनावा गांव में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक हुई, जिसमें संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष नरेशपाल ने कहा कि भाजपा राज में बढ़ती महंगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है और ऊर्जा निगम के अधिकारी बिजली चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर किसानों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन पुलिस अधिकारी व ऊर्जा निगम के अधिकारियों के तानाशाही रवैये को बर्दाश्त नहीं करेगी और किसानों का शोषण नहीं होने देगी। उन्होंने पूर्व प्रधान जरीफ क़ुरैशी को जिला कमेटी में जिलाउपाध्यक्ष, बिलाल कुरैशी को महासचिव पद पर मनोनीत किया है। बैठक की अध्यक्षता इरशाद क़ुरैशी, संचालन एहसान उर्फ भूरा कुरैशी ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र राणा, प्रणव कुमार, चरणपाल सिंह, इनाम चौधरी, शहजाद राणा, अनीस कुरैशी, सलीम कुरैशी आदि रहे।