फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज रात लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा मंदिर पर पर लगने वाले मेले को लेकर शनिवार रात से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। इसके चलते वाहनों का आवागमन कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

गुफा मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर शनिवार रात से शामली की तरफ से दिल्ली व गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग से पिलाना भट्ठे, ढिकौली, चिरोड़ी से होते हुए गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा। बड़ौत की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को लधवाड़ी मोड से नौरोजपुर गुर्जर होते हुए बागपत में निकाला जाएगा। इनके अलावा गाजियाबाद और दिल्ली की तरफ से शामली-मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहनों को चमरावल मार्ग से पिलाना भट्ठा, अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत में निकाला जाएगा।
इसके साथ ही हल्के वाहनों को नैथला मोड़ से फैजपुर निनाना मार्ग से होते हुए कोताना मार्ग पर निकालकर बड़ौत भेजा जाएगा। सोनीपत की तरफ से बड़ौत, शामली जाने वाले वाहनों को गौरीपुर मोड़ से राष्ट्र वंदना चौक की तरफ डायवर्ट कर भेजा जाएगा। इनके अलावा हल्के वाहनों को नैथला मोड़ फैजपुर निनाना, कोताना मार्ग से भेजा जाएगा। एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान 21 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें