फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। रोटरी इंटरनेशनल की बड़ौत शाखा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शुभांरभ संस्था के अध्यक्ष नवीन जैन, संजय, मूलचंद जैन, प्रभात जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य आरके जैन ने कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान हैं, जो हमारे अंदर ज्ञान का उजाला करते हैं, हमें सही रास्ता दिखाने में अपना पूरा जीवन लगा देते हैं। प्रभात जैन ने कहा कि महान संत कबीर दास ने कहा कि शिक्षक और भगवान दोनों अगर सामने हों तो पहले गुरु के चरण स्पर्श करने चाहिए, क्योंकि गुरु ही हमें भगवान तक जाने का रास्ता बताते हैं। समारोह में डा आरके जैन सहित अन्य शिक्षकों को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान एडवोकेट जितेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, सुनील जैन, संजय जैन, अनिल अरोरा,अमित आनंद, सुरेंद्र जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें