बड़ौत। मलकपुर गांव में चार लाख की रंगदारी न देने पर घर में घुसकर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मलकपुर गांव में दो दिन पूर्व गांव के लोकेन्द्र पुत्र बिजे सिंह से फोन पर चार लाख की रंगदारी मांगी गई थी। शनिवार को रंगदारी न मिलने से नाराज दो युवकों ने लोकेंद्र के बेटे विशांत पर फायरिंग की थी। विशांत ने भाग कर किसी तरह जान बचा थी। ग्रामीणाें ने हमलावर विशाल को दबोचा लिया था, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया था। इस मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने विशाल से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसएसआई धुरेन्द्र सिंह का कहना था कि दूसरे हमलावर की तलाश जारी है।