फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए नियुक्त किए कक्ष निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 परीक्षार्थियों पर तैनात रहेंगे दो कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन

- जिले में 1100 परीक्षार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नौ अगस्त को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 1100 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए गए है। एक कक्ष में 25 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है।
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें 300-300 परीक्षार्थियों के दो केंद्र श्री यमुना इंटर कॉलेज में तथा 500 परीक्षार्थियों का एक केंद्र इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर कलां को बनाया गया है। शुक्रवार को परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षक नियुक्त कर दिए गए है। एक कक्ष में 25 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। श्री यमुना इंटर कालेज में दोनों केंद्रों के लिए 48 तथा इंटरमीडिएट कालेज सरुरपुर कलां में 40 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा से एक घंटे पूर्व मिलेगी एंट्री
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र पर भीड़ एकत्रित न होने, इसके लिए परीक्षा से एक घंटे पूर्व एंट्री दी जाएगी। गेट पर परीक्षार्थियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाएगी तथा थर्मल स्कैनिंग भी कराई जाएगी। शनिवार को केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की बैठक बुलाई गई है। इसमें कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित
बागपत। परीक्षा के दौरान केंद्र पर मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के दो मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें