फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दौड़ में रोहित व सोनी और खो-खो में बड़ौत क्लब बना विजेता

Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत औद्योगिक क्षेत्र मार्ग पर आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
बागपत। जिला खेल विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस पर बालक वर्ग की पांच किलोमीटर और बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर की क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन कराया गया। इसमें रोहित और सोनी प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा यूपी दिवस के उपलक्ष्य में खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बड़ौत क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि विकास गुर्जर ने किया किया। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि बालक वर्ग की क्राॅस कंट्री दौड़ में रोहित प्रथम, मोहित दूसरे, नदीम तीसरे, जोनी चौथे, विपिन पांचवें व दीपक छठेे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, नीति दूसरे, वैशाली तीसरे, तानिया चौथे, जोया पांचवें और राखी छठे स्थान पर रही।
खेल कार्यालय में आयोजित बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बड़ौत क्लब प्रथम और जेवीसी बड़ौत दूसरे स्थान पर रहा। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच धमेंद्र प्रताप, आलोक मानव, आलोक, विष्णु, अर्जुन, संदीप, शिवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें