फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान दिवस में किसानों ने उठाई निराश्रित गोवंश की समस्या

Sat, 27 Jan 2024 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खेकड़ा में आयोजित किसान दिवस में भाग लेते किसान
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा में किसान दिवस में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने गोवंश की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि किसान दिन भर खेतों में काम करने के बाद रात में खेतों में रखवाली करने के लिए विवश हो रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा जिले में 2000 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। गोवंश को संरक्षित करने के लिए तीन वृह्द गोसंरक्षण केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। सांकरौद के संजीव ने बाढ़ आपदा से फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिजली का बिल जमा करने के बाद किसानों को मैसेज नहीं भेजने और किसानों को कार्यालय के चक्कर न लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि उपनिदेशक दुर्गविजय ने कृषि यंत्र, पीएम कुसुम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती मौजूद रहे।
- एक फरवरी को होने वाली पंचायत स्थगित
छपरौली। कस्बे की धंधान पट्टी की चौधरी वाली चौपाल में किसानों की बैठक हुई। इसमें सर्व समिति से एक फरवरी को मलकपुर चीनी मिल पर किसानों की पंचायत न करने और अन्य कोई नई तिथि की घोषणा करने का निर्णय लिया गया। वक्त्ताओं ने कहा कि 12 फरवरी को जिले में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आने की जानकारी मिल रही है। उनके कार्यक्रम के बाद मिल में होने वाली पंचायत की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर रणवीर सिंह, इंद्रपाल, बिजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, विनोद कुमार, सौदान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें